देवास36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में नई शराब नीति को लेकर कमलनाथ ने विवादित बयान दिया। नाथ के इस बयान के पर देवास में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से सयाजी द्वार तक रैली निकाली और पूर्व सीएम कमलनाथ का विरोध करते हुए नारेबाजी की। देवास की भाजपा ने यह भी प्रण लिया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को देवास में नहीं घुसने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को छिंदवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए मप्र में शिवराजसिंह सरकार द्वारा शराब नीति को लेकर विवादित बयान दिया गया था।
खबरें और भी हैं…