सागर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गोली लगने से घायल हुए सोमनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - Dainik Bhaskar

गोली लगने से घायल हुए सोमनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सागर शहर में एक बार फिर गोली चलने से सनसनी फैल गई। इस बार सिविल लाइन क्षेत्र के तहसीली इलाके में शराबखोरी के दौरान हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। गोली युवक के बाएं हाथ की कोहनी में लगी है। ज्यादा खून बहने के कारण उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी के तलाश कर रही है।

घटनाक्रम की सूचना पर मौके पर पहुंचे गोपालगंज थाना प्रभारी कमल ठाकुर ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ सोमनाथ बुंदेला और फायर करने वाला रघुवीर एक-दूसरे को पहले से पहचानते हैं। गुरुवार देर रात वे तहसीली इलाके में शराब पीने के लिए पहुंचे। जहां उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रघुवीर ने सोमनाथ पर कट्‌टे से फायर कर दिया। गोली सोमनाथ के हाथ की कोहनी में लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। दो दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के विवाद में मधुसूदन गुरु पर गोली चलाई गई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link